जिले के विभिन्न ब्लाकों में कार्यरत सीआरपी सदस्यों (संसाधन समुदाय व्यक्तियों) को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें ग्रामीण, शहरी क्षेत्रों में निर्धन एवं असहाय अश्व पालकों को खराब स्थिति से उबारने के लिए स्वयं सहायता समूह बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
बुधवार को शहर की अग्रवाल कॉलोनी में रामकुमार प्रजापति के आवास पर प्रयास पशु एवं जन कल्याण समिति के सहयोग से जिले के विभिन्न ब्लाकों में कार्यरत संसाधन समुदाय व्यक्तियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें मेरठ की ब्रुक इंडिया के वरिष्ठ प्रबंधक मार्तंड सिंह और मुजफ्फरनगर के प्रबंधक शिवकुमार तोमर ने ग्रामीण, शहरी क्षेत्रों में निर्धन एवं असहाय अश्व पालकों की खराब स्थिति से उबारने के लिए स्वयं सहायता समूह बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
सहायता समूहों को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जोड़ने पर जोर दिया। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक दलगंजन सिंह ने बताया कि स्वयं सहायता समूह बनाकर एनआरएलएम से जोड़ कर आर्थिक निर्धनता से उभारना समूह प्रबंधन, लेखा प्रबंधन, समूह से लाभ लिए जाने की जानकारी दी। गरीब असहायों के नए सहायता समूह बनाने और उनकी मदद का आश्वासन दिया। अध्यक्षता रूप सिंह ने की। इस मौके पर विपिन कुमार, सत्यपाल सिंह, मेनपाल, प्रवीनलता, कुंतलेश, उर्मिला, इरशाद, नरेंद्र कपिल आदि मौजूद रहे। संचालन रामकुमार प्रजापति ने किया।