फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा में मजदूरी व पानी की टंकी की मरम्मत चालू कराने का मुददा उठा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी की टंकी चालू कराने की मांग
विज्ञापन

शामली। चूनसा के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जर्जर हालत में पानी की टंकी की मरम्मत कराने की मांग की है।
मंगलवार को चूनसा गांव की मुन्नी देवी, देवबाला, सविता, पाल्ली, बाला, राजेश्वरी, केला, लाली, सत्तो, संजो, मिष्ठा आदि महिलाओं नें कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम के नाम एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में अवगत कराया कि पिछले बीस दिन से मनरेगा योजना के तहत गांव मे मजदूरी कार्य किया जा रहा है। ग्रामीण महिलाओं द्वारा सड़क व गांव तालाब पर मजदूरी कार्य किया गया है। मनरेगा में कराए गए कार्यों की मजदूरी दिलाए जाने की मांग की है। चूनसा गांव के हवा सिंह ने डीएम को गांव में पानी की टंकी के बारे में शिकायत देकर अवगत कराया कि गांव में पानी की टंकी का निर्माण सालो पहले किया गया था। अभी तक पानी की टंकी को चालू नहीं किया गया है। मौजूदा समय पर पानी की टंकी जर्जर हालत में है, जो कभी भी गिर सकती है। गांव में पानी की टंकी के बराबर आम रास्ता है, कभी भी गांव में हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें