फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निषाद दल के लोगों ने किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल के लोगों ने कई जातियों को अनुसूचित जाति के प्रमाणपत्र जारी करने के मामले को लेकर जमकर हंगामा किया। बाद में दल के लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

शनिवार को निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल के लोगों ने जिलाध्यक्ष धर्मवीर कश्यप के नेतृत्व में बनत के पास हंगामा प्रदर्शन किया। दल के लोगों ने पानीपत-खटीमा मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि मझवार, गौड़, तुरैहा, खरवार, बेलदार, शिल्पकार आदि जातियां अनुसूचित जातियों में है, जिनको अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र जारी होने लगे थे, लेकिन चुनाव को देखते हुए हाईकोर्ट ने जनहित याचिका के आधार पर इन जातियों को अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र जारी करने पर रोक लगा दी थी। प्रदेश सरकार से जवाब मांगा था। इसकी अगली सुनवाई 11 सितंबर को होनी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार अदालत में समाज के लोगों की बात को मजबूती से रखे, ताकि जारी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र हो सके। उन्होंने कहा यदि सरकार अदालत में सही जवाब दाखिल नहीं करती है तो आंदोलन चलाए जाएंगे। इस दौरान गोपाल, लोकेश कश्यप, रामफल, संदीप, आनंद, रोहताश, सुखवीर सिंह, ठाकुर कश्यप, अर्जुन कश्यप, धर्मबीर, सोमपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें