मेजर ध्यानचंद का भावपूर्ण स्मरण
कैराना।
विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया गया।
बुधवार को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर चमन लाल ने मेजर ध्यानचंद के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर एवं प्रोफेसर डाक्टर अजय बाबू शर्मा ने वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संयोजक डाक्टर हरेंद्र सिंह ने सेमिनार की विषय वस्तु रखी। वहीं, वरिष्ठ प्राध्यापक डाक्टर राजेश कुमार अग्रवाल ने खेलों द्वारा शारीरिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला। डाक्टर योगेंद्र पाल सिंह ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान डाक्टर रवि प्रकाश, डाक्टर भूमेश कुमार, डाक्टर मदन पाल, डाक्टर शिशुपाल, डाक्टर संदीप कुमार, डाक्टर मोहित मलिक, डाक्टर रीनू एवं डाक्टर नीतू त्यागी, डाक्टर उत्तम कुमार वरिष्ठ लिपिक जसवीर सिंह उपस्थित रहे।