फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीगणेश प्रकटोत्सव पर श्रद्धालु भजनो मे सरोबार रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गणेश प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में दूसरे दिन गणेशजी की विशेष पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालु श्रीगणेश जी के भजनों को सुनकर भक्ति की धारा का आनंद लिया।
विज्ञापन

शहर के हनुमानधाम, ठाकुुरद्वारा मंदिर, श्रीगणेश प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में जगह जगह पंडितों द्वारा विशेष पूजा -अर्चना की गई। बाबा के भजन पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। विश्वकर्मा नगर में श्रीगणेश उत्सव में दूसरे दिन मुख्य अतिथि सिल्वर बेल्स स्कूल के चेयरमैन अजय संगल, अरुण बंसल, अनिल गोयल, रॉकगोल्ड स्कूल के उप चेयरमैन शिखर गोयल द्वारा गणपति जी की महाआरती कराई गई। रमेश धीमान व विनय पांचाल द्वारा सभी अतिथियों का पटका ओढ़ाकर सम्मान किया गया। इस मौके पर गणपति भगवान व खाटू श्याम की सुंदर- सुंदर झांकियों ने लोगों का मनमोह लिया। शहर के हनुमान धाम पर श्रीगणेश जी के मंदिर में पंडितों द्वारा यजमानों एवं श्रद्धालुओं को विशेष पूजा -अर्चना विधि विधान से सपन्न कराई। हनुमान धाम के प्रधान सलील द्विवेदी, मंत्री राजकुमार मित्तल, कोषाध्यक्ष जोगेंद्र पाल सेठी, विनय द्विवेदी,पुनीत द्विवेदी, सुरेश शर्मा मोजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें