फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीटनाशक रसायनों के नमूने भरे

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने टीम के साथ कीटनाशक विक्रेताओं की दुकानों पर छापेमारी करते हुए छह नमूने भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया।
उपनिदेशक (कृषि) डॉ. रामबीर कटारा ने बताया कि 17 और 19 अगस्त को शामली की मैसर्स दुर्गा सेल्स कार्पोरेशन से दो नमूने, लक्खीराम सुखबीर सिंह की दुकान से एक नमूना और झिंझाना क्षेत्र में लक्ष्मणपुरा स्थित फर्म मैडले क्राप साइंस के यहां से कीटनाशक रसायन के तीन नमूने एकत्र किए गए। नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। पूर्व में निरीक्षण के दौरान भरे गए नमूनों की जांच में जो अमानक पाए गए, उस संबंध में न्यायालय में वाद दायर किया जा चुका है। इस दौरान मुनीश कुमार और अश्वनी उनके साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें