फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
न्याय के लिए थाने में रोती रही महिला
विज्ञापन

कांधला। महिला ने ग्राम प्रधान पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया है। आरोप है कि प्रधान के दबाव में आकर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
कस्बे के नई बस्ती कांधला देहात निवासी महिला शकीरा सोमवार दोपहर के समय अपने परिवार के लोगों साथ थाने पर पहुंची । महिला रोते बिलखते हुए न्याय की गुहार लगा रही थी। पीड़ित महिला के अनुसार उसका पति काम के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर रहता है। कुछ समय पूर्व उसके घर मे घुसकर मोहल्ले के तीन लोगों ने उसके साथ मे मारपीट की थी। शिकायत के बावजूद इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि तीन दिन पूर्व इन लोगों ने एक बार फिर उसके साथ में मारपीट की। आरोप है कि पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में ले लिया। उधर, ग्राम प्रधान जिसान ने बताया कि महिला का आरोप निराधार हैं। इस घटना के संबंध में थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि महिला के विरोध में बस्ती के कुछ लोग आए थे। उन्होंने बताया कि महिला व उसके पति का बर्ताव सही नहीं है। दोनों पक्षों को थाने बुलवाया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें