फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार ने ली सीमेंट व्यापारी की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/थानाभवन।
विज्ञापन

गांव हींड निवासी सीमेंट व्यापारी की बुखार से मौत हो गई। उसका शव शुक्रवार को गांव में लाकर सुपुर्द ए खाक किया गया।
थानाभवन क्षेत्र के गांव हींड में सहारनपुर हाईवे पर दिलशाद (35) पुत्र मंगता सीमेंट, रोड़ी बदरपुर और रेत बिक्री की दुकान करता है। आठ दिन पूर्व दिलशाद को बुखार आया था। परिजनों ने पहले तो उसका उपचार शामली के अस्पताल में कराया। हालत में सुधार न होने पर उसको मेरठ के दो प्राइवेट अस्पतालों में दिखाया गया, लेकिन वहां से भी आराम नहीं लगा। इसके बाद उसको दिल्ली स्थित अपोलो अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। वहां शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे दिलशाद ने दम तोड़ दिया। इस सूचना पर दिलशाद के परिजनों में मातम पसर गया। उधर, चर्चा रही कि दिलशाद की मौत स्वाइन फ्लू के कारण हुई, लेकिन इस बारे में अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें