फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसलाधार बरसात, गर्मी से राहत, जलभराव से आफत

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से राहत और आफत
विज्ञापन

शामली। दोपहर बाद तक मौसम का मिजाज गर्म रहा। तेज धूप खिली रही, लेकिन शाम छह बजे से मौसम ने करवट बदली। आसमान में बादल छा गए और तेज हवा चलने लगी। फिर झमाझम बरसात शुरू हुई, जो करीब एक घंटे तक चलती रही। बरसात के कारण गर्मी से राहत मिली, लेकिन शहर के कई इलाकों में जलभराव के साथ ही बिजली आपूर्ति ठप होने से परेशानियां भी बढ़ गई।
विज्ञापन

कई दिन से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। सोमवार सुबह से मौसम में उमस घुली हुई थी, जिस कारण पंखे और कूलर की हवा भी राहत नहीं दे पा रही थी। हालांकि शाम छह बजे के बाद मौसम का मिजाज फिर बदल गया। काफी देर तक हवा चलती रही, जिसके बाद एकाएक झमाझम बरसात शुरू हो गई। साढ़े सात बजे तक बरसात होती रही, जिससे दिन भर पड़ी गर्मी से राहत मिल गई। उधर, बरसात के कारण शहर के मिल रोड, नेहरू मार्केट, कबाड़ी बाजार सहित कई इलाकों में जलभराव भी हो गया। मिल रोड पर जलभराव में कई दुपहिया वाहन गिर भी गए। जलभराव होने से लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। इसके अलावा सात बजे के बाद बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रात साढ़े आठ बजे तक बिजली आपूर्ति पटरी पर नहीं लौट सकी। इस कारण परेशानी बढ़ गई। विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता विजयपाल ने बताया कि तेज हवा और बरसात के कारण कई स्थानों पर विद्युत लाइन में फाल्ट आ गया, जिस कारण आपूर्ति बाधित हो गई। कर्मचारियों की टीमें लगाकर लाइनों में आई खराबी को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है, जल्दी ही विद्युत आपूर्ति सुचारु कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें