फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में 12 वर्षीय बालक की गिरने के बाद मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में 12 वर्षीय बालक की मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। बाबा बनखंडी महादेव मंदिर के गेट पर संदिग्ध परिस्थितियों में 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। वहीं, सीएचसी में चिकित्सक नहीं मिलने पर परिजनों ने हंगामा किया। इस पर कुछ देर बाद पहुंचे चिकित्सक ने बालक मृत घोषित कर दिया।
मोहल्ला अफगानान निवासी राकेश का 12 वर्षीय पुत्र अंकुल बुधवार को अपने 4-5 साथियों के साथ में बाबा बनखंडी महादेव मंदिर में गया था। मंदिर परिसर में जागरण की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान अंकुल मंदिर परिसर के गेट के निकट अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। जिस पर उसके साथियों ने शोर मचा दिया। मंदिर में मौजूद सफाईकर्मी तुरंत बालक को उठाकर सीएचसी पहुंचे। वहीं, बालक के परिजन भी पहुंच गए। सीएचसी में डॉक्टर नहीं मिलने पर परिजन भड़क गए और हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर इमरजेंसी में डॉक्टर पहुंचे। उन्होंने बालक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कपरवान पुलिस टीम के साथ सीएचसी पहुंचे। उन्होंने हंगामा कर रहे परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया। वहीं, पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके पश्चात एसडीएम शिवप्रकाश यादव व सीओ बिजेंद्र सिंह भड़ाना मंदिर परिसर पहुंचे। उन्होंने मंदिर समिति के पदाधिकारियों व वहां मौजूद कर्मचारियों से जानकारी ली। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कपरवान ने बताया कि चार-पांच बच्चे मंदिर में गए थे। वहां अंकुल अचानक गिर गया। उसे सीएचसी ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें