फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 नलकूप चालकों को मिले नियुक्त पत्र

विज्ञापन
शामली कलेक्ट्रेट एनआईसी में आयोजित नवनियुक्त नलकूप चालकों को नियुक्ति पत्र देते सांसद प्रदीप ? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
12 नलकूप चालकों को मिले नियुक्त पत्र
विज्ञापन

मुख्यमंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग का लाइव प्रसारण
कैराना सांसद, एमएलसी और जिलाधिकारी ने बांटे नियुक्ति पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के चयनित 3209 नलकूप चालकों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पदस्थापना नियुक्त प्रमाणपत्र वितरित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। कलक्ट्रेट एनआईसी में आयोजित समारोह में कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह, डीएम जसजीत कौर ने जिले के 12 नलकूप चालकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।
सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के चयनित जिले के 12 नलकूप चालकों में तीन महिला एवं नौ पुरुष नलकूप चालक शामिल हैं। समारोह में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, नलकूप विभाग के अधिशासी अभियंता विपिन कुमार सिंह, सहायक अभियंता सीपी गिरि, मनोज कुमार गुप्ता, राजीव कुमार मित्तल, विजय कन्हैया एवं नवनियुक्त नलकूप चालक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 दिसंबर को
शामली। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत 12दिसंबर को आयोजित की जाएगी। उन्होंने राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी पीठासीन अधिकारियों, विभागाध्यक्ष को अपने-अपने न्यायालय विभाग से संबंधित वादों का चिह्नीकरण करके निस्तारित करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें