कैराना। सरकारी अस्पताल के स्टाफ के 12 लोगों के सैंपल जांच हेतु लिए गए। सरकारी अस्पताल के डाक्टर व अन्य स्टाफ हर समय मरीजों के संपर्क में रहते हैं। रविवार को शामली से आयी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैराना सरकारी अस्पताल के स्टाफ के 12 लोगों के कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिए। सरकारी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. अनिल कुमार ने बताया कि अस्पताल स्टाफ के 12 लोगों के कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि कोरोना को मात देने के लिए सोशल डिस्टेंस व मास्क का प्रयोग जरूर करें।