महिला से मारपीट में देवर का चालान
कैराना। भाभी के साथ की गई मारपीट के मामले में पुलिस ने देवर के खिलाफ एनसीआर दर्ज की। पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया है। शनिवार को गांव खुरगान निवासी नौशीदा ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे उसके देवर ने घरेलू विवाद के कारण उसके साथ मारपीट कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी देवर फरमान, निवासी खुरगान के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली। पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।