फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने जश्न मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। केंद्र सरकार के अंतरिम बजट पेश करने के बाद भाजपाइयों और व्यापारियों ने जमकर जश्न मनाया। शामली विधायक भी इसमें शामिल हुए। जमकर मिठाई बांटी और आतिशबाजी की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर को बजट आने के बाद भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक और शामली विधान सभा प्रभारी मोहन तायल के नेेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर शहर में जश्न मनाया। उन्होंने बाजार में दुकानों पर जाकर मिठाई बांटी। इसके बाद व्यापारियों ने अस्पताल रोड पर एकत्रित होकर आतिशबाजी की। विधायक तेजेंद्र निर्वाल भी इनमें शामिल हुए। इसके अलावा बाजार के व्यापारी भी इनके साथ शामिल हो गए और जमकर जश्न मना। भाजपाइयों ने कहा कि सरकार ने बजट में व्यापारी, उद्यमी, नौकरी पेशा और किसान सबको कुछ ना कुछ दिया है। अभी तक किसी भी सरकार ने किसानों के बारे में इतना नहीं सोचा था। सरकार आयुष्मान भारत योजना में गरीबों का पांच लाख तक का मुफ्त इलाज करा रही है। इनमें अजय संगल, डॉक्टर सुनील सैनी, पंकज गुप्ता, रोहित संगल, अमित गर्ग, निशीकांत ,अनिल उपाध्याय, विनोद तोमर, गौरीशंकर जिंदल, विकास जिंदल, संजय अग्रवाल, शुभम गोयल, अरविंद संगल, कुलदीप गोयल अमित जिंदल, दीपक गुप्ता, देवराज सिंह, रोबिन गर्ग और मनोज गोयल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें