किसानों के आंदोलन का समर्थन किया
शामली। प्रगतिशील समाजवादी लोहिया पार्टी की मासिक बैठक मेेें शामली चीनी मिल में बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर चल रहे धरने का समर्थन दिया। बैठक में अध्यक्षता चेन पाल सिंह ने की। संचालन सत्यव्रत ने किया। इस मौके पर प्रगतिशील समाजवादी लोहिया पार्टी के जिलाध्यक्ष धीरज तोमर, अमरपाल सिंह मलिक कुड़ाना, राजीव कुुमार, शैलेंद्र मलिक, डिंपल जैन, लोकेद्र खानपुर, योगेश खानपुर मौजूूूद रहे। प्रसप ालोहिया युवजन सभा के अध्यक्ष पद पर अंकित शर्मा व ऊन ब्लाक अध्यक्ष सुनील चौधरी, शामली ब्लाक अध्यक्ष सुनील कुमार बहावड़ी को मनोनीत किया।