किसानों ने हंगामा किया
शामली। शहर के अजंता चौक पर मिनी ट्रक की साइड भैंसा के लगने पर किसानो ने हंगामा किया। मौके पर शहर कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर मिनी ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर किसानों को समझाया बुझाया।
मंगलवार की रात लिलौन निवासी किसान शामली चीनी मिल में गन्ने से भरी भैैस-ाबोगी लेकर आ रहा था। शामली शहर के अजंता चौक पर मिनी ट्रक की साइड भैंसा को लगने हलकी चोट लग गई। मौके पर भीड़ इकट्ठा हो जाने के बाद किसानों ने हंगामा किया। मौके पर पुलिस पहुुंच गई। किसानों ने मामले की जानकारी देकर मिनी ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग। पुलिस ने मिनी ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर पुलिस ने किसानों को शांत किया।