झिंझाना। आरएसएस इंटर कालेज में शुक्रवार को छात्राओं ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रंगोली बनाई। इस दौरान छात्राओं ने मतदाताओं को चुनाव में मतदान केंद्र पर पहुंचकर अधिक से अधिक मतदान कर नव भारत निर्माण करने में योगदान देने का संदेश दिया। इस अवसर पर कालेज प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार ने छात्राओं से कहा कि वे अपने परिवार गांव और मोहल्लों में भी मतदान के प्रति लोगों को प्रेरित करे। इस अवसर पर मुकेश कुमार, वैभव, ललित मित्तल, मोनिका और सुमन समेत स्टाफ ने छात्राओं द्वारा बनाई रंगोली की सराहना की।