फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों की सभी समस्याओं का तुरंत करें निस्तारण: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों की समस्याओं का तुरंत करें निस्तारण: डीएम
विज्ञापन

शामली। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि उद्योग बंधुओं व व्यापार बंधुओं की सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। उन्होंने समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण न करने वालों पर कठोर कार्रवाई करने की बात कही। इसके साथ डीएम ने जर्जर विद्युत लाइन को बदलने, विद्युत आपूर्ति सुचारु करने तथा औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधुओं व व्यापार बंधुओं के साथ बैठक की, जिसमें सभी व्यापारियों की समस्याओं को सुना गया। डीएम ने कहा कि जनपद के विकास में उद्योग बंधुओं और व्यापार बंधुओं का सहयोग सराहनीय हैं। आज उद्योगों व व्यापार से बहुत से बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल रहा हैं। साथ ही, सरकार को भी राजस्व का बहुत बड़ा हिस्सा प्राप्त होता हैं, जिससे देश के विकास को पंख लगते हैं। इस दौरान व्यापारियों ने डीएम से जर्जर लाईन बदलवाने, विद्युत आपूर्ति सुचारु करने की मांग की। इस पर डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने एसई सुनील कपूर को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन द्वारा जो रोस्टर निर्धारित किया गया है उसी प्रकार परिवर्तन न किया जाए। जहां कहीं जर्जर लाइन है उन्हें बदलवाया जाए। यदि कोई परेशानी आने पर विद्युत कटौती होती है, तो उपभोक्ता द्वारा फोन करने पर सही उत्तर दें। उन्होंने कहा कि जो कार्य उच्च अधिकारियों से होता है उसे भी पत्र प्रेषित किया जाए। उन्होंने जिला उद्योग प्रबंधक एवं व्यापार कर अधिकारी को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि उद्योग बंधुओं को आने वाली समस्याओं को तुरंत निस्तारित करें। जो कार्य अपने स्तर से न हो अपने उच्चाधिकारियों को पत्र भेज कर अवगत कराए। यदि उसके बाद निस्तारण नही ंहोता है, तो मेरे द्वारा भी पत्र प्रेषित किया जाए। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी नहीं आते है, उनसे स्पष्टीकरण तलब किया जाए। समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर एके दोहरे, अधीक्षण अभियंता सुनील कपूर, औद्योगिक विभाग के उपायुक्त परमहंस मौर्य, वेद आर्य, अंकित जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें