रानी सती मंदिर मे चूंदड़ी महोत्सव आज
शामली। दादी सेवा संस्थान के अध्यक्ष ब्रजमोहन शर्मा ने बताया कि रविवार को शाम सात बजे हनुमान धाम रानी सती मंदिर मे चूंदड़ी महोत्सव मनाया जाएगा। इस मौके पर दादी का फूलों से दरबार सजाया जाएगा। दादी का गुणगान भंटिडा के दीपक गर्ग, कमल नायक करेंगे। महोत्सव का शुभारंभ भाजपा नेत्री मृंगाका सिंह, विधायक तेजेंद्र निर्वाल, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मनीष चौहान, शामली नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, विजय कौशिक, पूर्व सभासद मनोज मित्तल द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में श्रीहनुमान धाम के प्रधान सलिल द्विवेदी, राजकुमार मित्तल, लाल सिह लचक, राहुल शर्मा, कमल, गौरव,मंयक प्रदीप ऐरन, अभिषेक, अमन आदि मौजूद रहेंगे।