कस्बा स्थित विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम और छात्र अभिनंदन गुरु वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य डॉ. चमन लाल और वरिष्ठ प्राध्यापकों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित और सर्वपल्ली राधाकृष्णनन के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। प्राचार्य ने कहा कि युवा सामर्थ्य का राष्ट्र हित में सार्थक संदोहन छात्र-शिक्षक संवाद से ही संभव है। प्रोफेसर योगेंद्र पाल सिंह और डॉ. राजेश कुमार अग्रवाल ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन के प्रेरणाप्रद योगदानों का विवरण देते हुए बताया कि उनके पदचिह्नों पर चलकर ही शिक्षक अपना खोया हुआ सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संदीप कुमार, एनसीसी अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार, महिला शिकायत निवारण प्रकोष्ठ प्रभारी एवं रेन्जर्स प्रभारी डॉ. नीतू त्यागी, डॉ. अजय बाबू शर्मा, डॉ. हंसराज, डॉ. भूमेश कुमार, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. योगेंद्र कुमार, डॉ. रमेश यादव, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. मदन पाल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम आयोजन में बृजपाल, सुभाष, गौतम आदि का विशेष सहयोग रहा।