फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली- यमुनौत्री - मेरठ करनाल मार्ग का जल्द होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली- यमुनोत्री और मेरठ-करनाल मार्ग का जल्द होगा निर्माण
विज्ञापन

शामली। प्रदेश के गन्ना विकास एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा ने कहा कि शामली बाईपास निर्माण तथा दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग व मेरठ करनाल मार्ग का जल्द निर्माण शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि शामली बाईपास निर्माण होने से जाम की मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे शिक्षा के साथ खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदेश प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। छात्र छात्राओं को बेहतर शिक्षा देकर संस्कृत तथा अनुशासित करने वाले शिक्षकों गुरुजनों का सम्मान होना चाहिए।
शनिवार को राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज के नवनिर्मित मुख्य द्वार का उद्घाटन प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा ने किया। उन्होंने कहा कि शामली बाईपास निर्माण तथा दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग व मेरठ करनाल मार्ग का जल्द निर्माण शुरू हो जाएगा, जिससे शामली में जाम से मुक्ति मिलेगी तथा क्षेत्र का विकास होगा। उन्होंने कहा कि गन्ने से चीनी के अलावा एथनॉल उत्पादन के प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे गन्ना किसानों का भुगतान समय पर किया जा सकेगा। इस मौके पर शहर के भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि देश के निर्माण में शिक्षकों तथा विद्यार्थियों का योगदान है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ विद्यार्थी खेलों में भी भाग लें। इस अवसर पर रमेश नंबरदार, राजेंद्र विदुर, कंवरवीर सिंह कांबोज, राजीव शास्त्री टिटौली, नरेंद्र तरार, राजेंद्र सिंह मादलपुर, रणवीर सिंह, ब्रहम सिंह, जयपाल सिंह, लोकेंद्र सिंह कैप्टन, प्रधानाचार्य उपस्थित थे कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रबंधक जयपाल सिंह बंती खेड़ा तथा संचालक राधेश्याम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 सितंबर तक बढा समय
शामली। उपनिदेशक कृषि शिव कुमार केसरी ने बताया कि कृषि यंत्रीकरण योजना चयनित कृषकों हेतु यंत्र खरीद आवश्यक अभिलेख 14 सितंबर तक करने का समय बढ़ा दिया गया है। कृषि यंत्रीकरण योजना में यंत्रीकरण माह में चयनित जिन लाभार्थियों के बिल अभिलेख अपलोड करने की सीमा 31 अगस्त से बढ़ाकर चार सितंबर के मध्य समाप्त हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें