फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र की टीम पहुंची शामली, वेक्टर डिजिज कंट्रोल प्रोग्राम का करेगी प्रचार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

भारत सरकार की टीम नेशनल वेक्टर बोर्न डिजीज प्रोग्राम के तहत सोमवार को शामली पहुंची और मच्छरों के कारण होने वाली बीमारियों और बचाव संबंध में जानकारी हासिल की। टीम मलेरिया विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान का भी भौतिक सत्यापन करेगी।
विज्ञापन

बारिश के बाद मच्छर पैदा होते हैं और उनके कारण बीमारियां फैलती है। खासकर डेंगू, मलेरिया आदि बीमारियां मरीजों के लिए जानलेवा साबित होती हैं। स्वास्थ्य विभाग की जिला मलेरिया विभाग की टीम गांवों में लोगों को जागरूक करने के साथ एंटी लार्वा छिड़काव कराती है। गत वर्ष शामली को एनसीआर में शामिल कर लिया गया था। जिसके बाद से केंद्र सरकार द्वारा शामली पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शुक्रवार को एनसीआर का दौरा करने वाली भारत सरकार की नेशनल वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम की पांच सदस्यीय टीम दो दिवसीय दौरे पर शामली में पहुंची। टीम शामली में पब्लिक पैलेसों पर लोगों को जागरूक करेगी। इसके अलावा पुलिस लाइन, पुलिस कॉलोनी, अस्पताल, कॉलेज आदि जगह भी लोगों को जागरूक कर उनको बीमारियों से बचाव तथा मच्छरों को पैदा होने से कैसे रोके इसके बारे में जानकारी देगी। टीम जिला मलेरिया विभाग द्वारा वेक्टर जनित रोगों को रोकने के लिए क्या प्रयास किए जा रहे हैं, इसका भी भौतिक सत्यापन करेगी। टीम प्रभारी डॉ. सतीश कुमार, जितेंद्र भवन, मनीष निर्वाल, श्याम किशोर, रामपाल रहेंगे। इनके अलावा जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विनय कुमार टीम का सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें