फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोगवान में प्रदुषित पेय जल की पीएम से शिकायत की

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। गांव गोगवान निवासी मुरसलीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे गए पत्र में बताया कि गांव में भू-गर्भ जल प्रदूषित हो चुका है। इसका उपयोग जान पर भारी पड़ रहा है। मामले की शिकायत शासन से की गई तो शामली जल निगम की टीम ने गांव में पहुंचकर घरेलू व सरकारी हैंडपंपों से निकलने वाले पानी के नमूने लिए थे। जांच में पता चला कि आठ हैंडपंपों का पानी बेहद प्रदूषित हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद जल निगम ने समस्या के समाधान के लिए कोई रुचि नहीं दिखाई। मजबूरन लोग प्रदूषित पानी पीने को मजबूर हैं। इससे ग्रामीणों में हेपेटाइटिस सी, कैंसर, गुर्दा रोग, चर्मरोग आदि भयंकर बीमारी तेजी के साथ फैल रही है। कैंसर के कारण गांव में दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है। समस्या से अवगत कराने के बावजूद भी अधिकारी इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं है। उन्होंने प्रदूषित पानी से राहत के लिए गांव में टंकी निर्माण कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें