फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल मे पानी भरने से लोगो मे रोष प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। गांव इस्लामपुर घसौली के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तालाब के पानी का जलभराव होने से छात्र छात्राओं के साथ अभिभावकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। गांव इस्लामपुर घसौली के गंगेरू मार्ग पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय स्थित है। विद्यालय के समीप एक तालाब भी स्थित है। इसमें पूरे गांव के पानी की निकासी होती है। बरसात के चलते तालाब का पानी विद्यालय में भर गया। कई बार ग्राम प्रधान व प्रशासन से समस्या से निजात दिलाने की मांग कर चुके है, लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने डीएम से समस्या के निस्तारण की मांग की है। इस दौरान दिलनवाज, अली हैदर, विश्वास, रीना, कालू, सोनू, शमीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें