फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसर देंगे प्रमाणपत्र, पॉलीथिन फ्री है मेरा दफ्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
अफसर देंगे प्रमाणपत्र, पॉलिथीन फ्री है मेरा दफ्तर
विज्ञापन

शामली।
यदि सरकारी दफ्तर में पॉलिथीन बैग का इस्तेमाल किया गया, तो जुर्माना होगा। इसे प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सभी विभागों के अधिकारियों को प्रमाण पत्र देना होगा कि हमारा दफ्तर पॉलिथीन फ्री हो गया है।
जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि किसी भी विभाग में पॉलिथीन का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। पॉलिथीन के बैग के अलावा प्लास्टिक के गिलास का इस्तेमाल भी नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी अपने कार्यालय में पॉलिथीन और प्लास्टिक फ्री होने का प्रमाण पत्र दो दिन के भीतर मुख्य विकास अधिकारी को देंगे, जिसमें अधिकारी की तरफ से लिखा जाएगा कि उनके कार्यालय में पॉलिथीन का प्रयोग पूरी तरह बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जिला कृषि अधिकारी पर लगाया जुर्माना
बुधवार को शामली कलक्ट्रेट सभाकक्ष में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कृषि विभाग की तरफ से किसानों के लिए पानी और चाय की व्यवस्था कराई गई। पानी प्लास्टिक के गिलासों में परोसा गया। इस पर जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी को हड़काया और एक हजार रुपये जुर्माना जमा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शासन ने 15 जुलाई से पॉलिथीन पर पूर्णत प्रतिबंध लागू कर दिया है। इसका असर सरकारी विभागों में दिखाई देना चाहिए। उन्होंने बताया कि विभागीय कार्यालयों के अलावा स्कूल , कॉलेजों में भी पॉलिथीन बैग का इस्तेमाल नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें