फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं के समाधान को डीएम से गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
समस्याओं के समाधान की गुहार लगाई
विज्ञापन

शामली।
थानाभवन क्षेत्र के गांव जगदीशपुर की महिलाओं ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर राशन कार्ड बनवाने और योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की। सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंची गांव जगदीशपुर की महिलाओं ने बताया कि राशन कार्ड बनवाने के लिए कई बार आवेदन किया, लेकिन पात्र होने के बावजूद उनके राशन कार्ड नहीं बनाए गए हैं। महिलाओं ने बताया कि उनके घरों में गैस सिलिंडर और शौचालयों की सुविधा भी नहीं है। आरोप है कि शौचालय निर्माण के लिए सुविधा शुल्क मांगा जा रहा है। इसके अलावा उनके गांव में जलभराव के कारण आवागमन में समस्या रहती है। जिलाधिकारी से इन समस्याओं का समाधान कराने की मांग की गई है। इस दौरान सविता, कांती, रेखा, शकुतला, मुनेश, श्यामो, शैलेंद्र, कमला और रामकली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें