फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने डीएम से की सड़क को गड़ढा मुक्त कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जलालाबाद क्षेत्र के गांव अंबेहटा याकुबपुर, कादरपुर, जानीपुर, अहमदपुर के ग्रामीणों ने सड़क की खस्ता हालत को लेकर डीएम इंद्र विक्रम सिंह को पत्र भेजा। ग्रामीणों ने जलालाबाद से दुलावा रोड सड़क निर्माण की मांग की। बताया कि जलालाबाद से अंबेहटा-दुलावा मार्ग में काफी गहरे गडढ़े होने के कारण ग्रामीणों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं रात के समय में सड़कों में गड्ढे होने व वाहन के धीमी गति से चलने के कारण लूटपाट का भी खतरा रहता है। ग्रामीणों ने डीएम से सड़क को जल्द से जल्द गड्ढा मुक्त कराते हुए राहत दिलाने की मांग की है। इस दौरान लियाकत अली, प्रमोद कुमार, अनिल कुमार, जयपाल सिंह प्रधान, मास्टर भूप सिंह, प्रसाद, ताबे करीम, बाबर, आसमीन, वाकत अली, अशरफ अली, आदि ग्रामीण रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें