अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कस्बा जलालाबाद और आसपास क्षेत्र में योग शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें साधकों को योग करके शरीर स्वस्थ रखने के बारे में जागरूक किया गया।
कस्बा स्थित पाल धर्मशाला परिसर में भारतीय योग संस्थान की ओर से लगाए गए शिविर में केंद्र प्रमुख रविंद्र शर्मा द्वारा योग साधकों और साधिकाओं को योगाभ्यास कराया। इस दौरान डॉ. संजीव पाल, हरीश कुमार शर्मा, मदन पाल, अरविंद पाल, राजेश पाल, सावित्री देवी, बाला देवी, शांति देवी, शालू शर्मा, सविता पाल आदि का सहयोग रहा। वहीं, बीएसएम ग्लोबल पब्लिक स्कूल में भी योग दिवस पर प्रधानाचार्य चंद्रपाल सिंह, प्रदीप पुंडीर ने विशेष कर बच्चों को आसन प्राणायाम योग क्रिया समझाई। गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज के प्रांगण में छात्राओं ने योग दिवस मनाया। उपप्रधानाचार्य संतोष शर्मा व अध्यापिका शालू शर्मा ने सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया। इसके अलावा ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल, सेंट स्टीफन इंटरनेशनल स्कूल, प्राचीन शिव मंदिर मिठ्ठी कुई, देतेश्वर शिवालय, सनातन सत्संग भवन, आर्य समाज मंदिर आदि स्थानों पर भी योग शिविर का आयोजन किया गया।
उधर, एल्पाइन कॉलेज ऑफ एजूकेशन में योग शिविर के दौरान छात्र छात्राओं को स्वस्थ रहने के लिए योगाभ्यास एवं ध्यान लगाकर आत्म चिंतन के लिए जागृत किया गया। प्राचार्य अमित कुमार शर्मा, नितिन गर्ग, कमल गर्ग, दीपक कुमार, संजीव आदि ने विचार रखे। इस दौरान विकास खोखर, सेठपाल, नवनीत आदि मौजूद रहे। वहीं, बाबरी क्षेत्र के गांव बंतीखेड़ा स्थित प्राथमिक स्कूल में योग शिविर का आयोजन कर शिक्षकों ने छात्र छात्राओं को योगाभ्यास कराया। इस दौरान प्रधानाध्यापक उपेंद्र कुमार, राजेंद्र, विजेता, विनीता, विरेश, निधि, कपिल, आजाद, सुचित्रा, बिजेंद्र सिंह और शिवकरण आदि मौजूद रहे।
थाना परिसर में पुलिसकर्मियों को कराया योग
झिंझाना। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर थाना झिंझाना में लगाए गए योग शिविर में थाना प्रभारी एमएस गिल ने सभी पुलिस कर्मियों के साथ योगाभ्यास किया। थाना प्रभारी ने योग करने से होने वाले फायदों के बारे में बताया। उधर, कस्बा झिंझाना स्थित आरएसएस इंटर कालेज में प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार ने योग द्वारा शरीर को निरोगी रखने के बारे में बताया। इस दौरान स्कूल स्टाफ के अलावा विद्यार्थी भी मौजूद रहे।