बाबा बद्री विशाल जी का भव्य दरबार सजाया
शामली। श्याम परिवार समिति की ओर से भव्य श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में खाटू श्याम के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे।
शनिवार की देर रात्रि आठ बजे मंडी जवाहर गंज में श्याम परिवार समिति की ओर से भव्य श्याम संकीर्तन महोत्सव आयोजित किया गया। बाबा बद्री विशाल जी का भव्य दरबार सजाया गया। कथा वाचक अरविंद दृष्टा के सानिध्य में चुलकाना धाम के पंडित हवा सिंह, पंडित प्रेम किशोर कोठारी द्वारा यजमान मधु संगल व श्रवण कुमार सचिन कुमार को पूजा अर्चना विधि- विधान से सपन्न कराई। बाबा को 56 भोग लगाए गए। पटना से आई भजन गायक गिन्नी कौर, प्रवेश शर्मा बीकानेेर, संदीप तायल सोनीपत ने खाटू श्याम के भजनों प्रस्तुत करके श्रद्धालुओं को झूमने को मजबूर कर दिया।