चुनाव प्रेक्षक सोमवार को लेंगे बैठक
शामली। एडीएम वित्त एवं राजस्व केबी सिंह ने बताया कि कैराना लोकसभा उपचुनाव क्षेत्र के संबंध में चुनाव प्रेक्षक की अध्यक्षता में सभी राजनीतिक दलो के अध्यक्षों व मंत्री व सभी प्रत्याशियों की बैठक कलक्ट्रेट में 14 मई को 3.30 बजे होगी। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव की मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग होगी। वेब कास्टिग के लिए इच्छुक कंपनियां 15 मई तक जिला निर्वाचन कार्यालय में मिल कर आवेदन कर सकते हैं।