रेलवे कर्मचारियों का तीन दिवसीय क्रमिक अनशन शुरू
शामली। पांच सूत्री मांगों को लेकर नादर्न रेलवे मेन्स यूनियन के आह्वान पर रेलवे कर्मचारियों का तीन दिवसीय क्रमिक अनशन प्रारंभ हो गया है। पहले दिन शामली रेलवे स्टेशन पर दस रेलवे कर्मचारी क्रमिक अनशन पर बैठे।
मंगलवार को शामली रेलवे स्टेशन पर नार्दन रेलवे मेन्स यूनियन के नेता चौधरी अजित सिंह की अध्यक्षता में पांच सूत्री मांगो को लेकर तीन दिवसीय क्रमिक अनशन प्रारंभ कर दिया। क्रमिक अनशन पर बैठे रेलवे कर्मचारियों ने न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये किए जाने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, रेलवे के निजीकरण नीतियों पर रोक लगाए जाने, खाली पदों को शीघ्र भरे जाने, ट्रैक मैनों को रिस्क अलांस तीस प्रतिशत दिए जाने की मांग की है। क्रमिक अनशन पर नितिन मलिक नितिन चौधरी, सचिन कुमार, सर्वेंद्र कुमार, सौरव तोमर, सन्नी कुमार, अखिलेश शुक्ला, विक्रम सिंह, नरेंद्र कुमार,अयोध्या प्रसाद शर्मा, सुुधीर शर्मा, विक्रांत सरोहा, मुकेश, बालमुकुंद, अजय कुमार, नीरज कुमार, संजीव, पवन कुमार, दीपक, प्रवेश, अर्जुन कुमार बैठे। नार्दन रेलवे मैन्स यूनियन के नेता चौधरी अजित सिंह ने बताया कि क्रमिक अनशन दस मई तक जारी रहेगा।