छह गांवों में विद्युतीकरण का काम पूरा
शामली। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता सुनील कपूर ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित ग्राम स्वराज अभियान के तहत सौभाग्य योजना में चयनित जानीपुर, खानपुर, खेडी जुनारदार, याहियापुर अहमद पुर व बाढ़ आदि सभी छह गांवों का विद्युतीकरण कार्य कराकर सौभाग्य योजना के तहत संयोजन निर्गत का शत प्रतिशत कार्य कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि इन गांवों में किसी उपभोक्ताओं के संयोजन स्वीकृत होना शेष है, तो वह तीन दिन में उनके मोबाइल नंबर 9193330999 पर संपर्क करके संयोजन संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।