फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवारा कुतें ने गांव में मचाया आतंक, चार को काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
आवारा कुत्ते ने दो महिलाओं को काटा, जख्मी
विज्ञापन

जलालाबाद।
क्षेत्र में कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र के गांव नागल में एक आवारा कुत्ते ने दो महिलाओं को काटकर घायल कर दिया।
शनिवार को गांव नागल में कुत्ते ने शाम के समय ऐसा आतंक मचाया कि पूरे गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने समूह बनाकर लाठी डंडो से घंटों मशक्कत करने के बाद कुत्ते को मारकर गड्ढे में दबा दिया। कुत्ते ने खेत में महिला बबली (50) पर हमला बोल दिया। कुत्ते ने महिला के हाथों की अंगुलियां और व पैर में काट कर जख्मी कर दिया। कुत्ते ने गांव में अपने घर से दूसरे मोहल्ले में जा रही बालादेवी को भी काट लिया। ग्रामीणों ने एकत्र होकर आवारा कुत्ते को घेर लिया, परंतु वह गांव के बाहर नंदलाल जमादार के जानवरों के बाड़े में घुस गया और जानवरों को काटना शुरू कर दिया। घंटों मशक्कत करने के बाद ग्रामीणों ने कुत्ते को लाठी डंडो से पीटकर मार डाला तथा गड्ढे में दबा दिया। गंभीर हालत में बबली देवी को सहारनपुर अस्पताल व बालादेवी को कुत्ते काटने के टीके लगवाए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें