किसान ने मुआवजा दिलाने की मांग की
थानाभवन। तीन दिन पहले गांव मंटीहसनपुर निवासी किसान रामशरण की विद्युत तार टूटने से की फसल जल गई थी। जली फसल का मुआवजा लेने के लिए पीड़ित किसान परिवार सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन पीड़ित की किसी भी स्तर पर सुनवाई नहीं हो रही है। पीड़ित किसान परिवार ने विद्युत अधिकारियों से मिलकर मुआवजे की मांग की।