शामली। सहारनपुर रोड स्थित श्री साईं धाम पर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सोमवार को 10.30 बजे मंदिर परिसर में 108 शिवलिंग का विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया जाएगा। यजमानों द्वारा सवा लाख मंत्रों का जाप होगा।
रविवार सुबह आठ बजे से लेकर 10.30 बजे तक कोलकाता से आए आचार्य शशिकांत झा, इंद्र कुमार झा, ब्रजेश चौधरी, शंभू झा के सानिध्य में 16 यजमानों को 29 विद्वान पंडितों द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। परिक्रमा के पश्चात यज्ञ कराया। सभी स्वरुपों के विधि-विधान से जाप कराए गए। शाम के समय महामृत्युंज्य जाप, श्री सूक्त, श्री कनक धारा एवं विष्णु सहस्त्र नाम पाठ किया गया। जिसमें शहर के सैकड़ों श्रद्धालुओं व गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। श्री र्साइं धाम मंदिर कमेटी के मास्टर ज्ञानप्रकाश मित्तल ने बताया कि श्री साईं प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सोमवार को 10.30 बजे मंदिर परिसर में 108 शिवलिंग का विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया जाएगा। यजमानों द्वारा सवा लाख मंत्रों का जाप होगा। पंडित शशिकांत शर्मा द्वारा विधि विधान के साथ मंदिर परिसर में 27 अप्रैल को 25 देवी देवताओं की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई जाएगी। इस दौरान साईंबाबा के गले में एक रुद्राक्ष माला पहनाई जाएगी। मौके पर भूपेंद्र मलिक, विजय कौशिक, अजय, ज्ञान प्रकाश मित्तल, संजीव, संजय गोयल, शम्मी बाधवा, राजू सेठी, कपिल पाठक, प्रवीन कुमार, अशोक बत्रा, पप्पू बत्रा आदि मौजूद रहे।