फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेख बिरादरी में फैली कुरीतियों को दूर करने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। शेख बिरादरी की आयोजित बैठक में समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने और समाज की एकता पर बल देने का आह्वान किया।
विज्ञापन

रविवार को कस्बे के पानीपत रोड स्थित मोहल्ला दरबारखुर्द की राजू कॉलोनी में अखिल भारतीय शेख समाज जागृत समिति की एक बैठक मोहम्मद इकराम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से समिति का कैराना नगराध्यक्ष पद पर हाजी इकबाल को नियुक्त करने के साथ ही शेख बिरादरी में फैली कुरीतियों को दूर कर समाज की एकता पर बल दिया गया। ब्याह-शादी में फिजूलखर्ची व दिखावा आदि पर अंकुश लगाने पर भी जोर दिया। वहीं, शेख बिरादरी के उत्थान के लिए अनेक प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष नूर मोहम्मद, हाजी अख्तर, डॉ. शौकीन, हारुन अली, साजिद सिद्दीकी आदि ने संबोधित किया। संचालन ताहिर हसन ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें