फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघर्षपूर्ण मुकाबले में शगुन ने भारती को किया पराजित

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन (शामली)। हसनपुर लुहारी की नन्ही पहलवान शगुन और छोटी बहन वेदी ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा से लोगों का खूब मनोरंजन किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी शगुन ने और वेदी ने अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया। इसके अलावा प्रतियोगिता के दौरान खेले गए दस मुकाबलों में पहलवानों ने अपनी प्रतिभा से खूब तालियां बटोरी।
विज्ञापन

गांव के श्रीराम मंदिर मैदान में चल रही प्रतियोगिता में शुक्रवार को पहला मुकाबला हसनपुर लुहारी शगुन सैनी और भैंसवाल गांव की भारती के बीच खेला गया। संघर्षपूर्ण मुकाबले में शगुन ने एक मिनट 20 सेकेंड में भारती को हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया। दूसरा मुकाबला हसनपुर लुहारी की वेदी सैनी और बुडीनाकलां निवासी कोमल के बीच खेला गया। शानदार प्रदर्शन करते हुए वेदी ने 26 सेकेंड में कोमल को हराकर मुकाबला अपने नाम किया। तीसरा मुकाबला हसनपुर लुहारी के एहसान हासमी व कुरुक्षेत्र हरियाणा के रणवीर के बीच खेला गया। पांच मिनट के जबरदस्त मुकाबले में एहसान हासमी ने जीत दर्ज की। इसके अलावा प्रतियोगिता में कुल दस मुकाबले खेले गए। इस अवसर पर ग्राम प्रधानपति सतीष सैनी, सहकारी समिति हसनपुर लुहारी के चेयरमैन नरेश सैनी, सामाजिक कार्यकर्ता मैनपाल सैनी, अक्षय धीमान, विजय गोयल, अरविंद सैनी, प्रमोद सैनी, विक्की धीमान, कुलदीप सैनी, संदीप कुमार, अकरम त्यागी, विनेश नोलियान, बाबूराम, अर्जुन रावडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें