डीसीओ से मिलकर बताई गन्ने की समस्याएं
शामली। जिले में दूसरे दिन रालोद ने शामली गन्ना विकास सहकारी समिति कार्यालय में बैठकर गन्ने की पेराई हेतु प्रार्थनापत्र प्राप्त किए। गन्ना की समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन करने वालों किसानों की भीड़ जमा रही। रालोद कार्यकर्ताओं ने तीन हजार किसानों के आवदेन प्राप्त हुए हैं।
बृहस्पतिवार को शामली गन्ना विकास सहकारी समिति कार्यालय में रालोद जिलाध्यक्ष डाक्टर योगेंद्र चेयरमेन के नेतृत्व में दूूसरे दिन क्षेत्र के किसानों से उनके खेतों में खड़े बेेसिक कोटे से अधिक गन्ने की पेराई हेतु प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए हैं। रालोद के जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन ने कहा कि एक ओर किसानों की गेहूं की फसल कटाई के लिए तैयार है। दूसरी ओर किसानों का गन्ना खेतों में खड़ा हैं। बाद में रालोद जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन के नेतृत्व मे एक प्रतिनिधि मंडल ने जिला गन्ना अधिकारी डॉक्टर अनिल भारती से मिलकर दोबारा गन्ना सर्वे कराने की मांग की। रालोद जिलाध्यक्ष ने गन्ने की समस्याओं के संबंध में लखनऊ में उपगन्ना आयुक्त से फोन पर बात करते हुए किसानों के खेतों में खडे़ पेराई योग बेसिक कोटे सट्टे से अधिक गन्ने की समस्याओं से अवगत कराया। ऊन- थानाभवन गन्ना सहकारी विकास समितियों में किसानों की गन्ना समस्याओं के प्रार्थना पत्र प्राप्त किए। इस मौके पर प्रदेश के महासचिव अनवार चौधरी, बिजेंद्र मलिक, सोहनपाल कसेरवा, रजनीश कोरी, सुनील मलिक, राव उस्मान, सतीश मालेंडी, सहदेव मुखिया हरेंद्र ताना, कृष्णपाल मलिक,पवन राणा, शैलेंद्र एडवोकेट, सर्वेश सिभांलका, विकास धीमान, अमजद राणा, फैसल आदि मौजूद रहे।