शामली।
सीबीएसई में इंटर की अर्थशास्त्र विषय की सोमवार को परीक्षा हुई। जिसमें 26 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में सात परीक्षा केंद्रों पर 789 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। वहीं, परीक्षा छूटने के बाद कुछ परीक्षार्थियों से प्रश्नपत्र के बारे में जाना तो मदरलैंड के छात्र रोहन और सेंट आरसी की छात्रा अनु ने बताया कि पेपर आसान रहा है। समय रहते हुए सभी प्रश्न हल कर दिए गए है। सभी प्रश्न किताबों से ही आए हुए है। वहीं परीक्षा जिला समन्वयक एके गोयल ने बताया कि सभी सात केंद्रों पर सचल दलों की छापेमारी रही। मंगलवार को इंटर की जीव विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा महत्वपूर्ण होने के चलते सभी केंद्रों पर छापेमारी अभियान चलाया जाएगा।