शामली। यूपी बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को इंटर की कंप्यूटर और भूगोल विषय की परीक्षा हुई। सुबह की पाली में इंटर की कंप्यूटर विषय की परीक्षा हुई। 337 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। जिसमें 8 ने परीक्षा छोड़ी और 429 ने परीक्षा दी। व्यवसायिक शिक्षा में 198 पंजीकृत रहे, 2 ने परीक्षार्थी छोड़ी और 196 ने परीक्षा दी। द्वितीय पाली में इंटर कला वर्ग में भूगोल विषय के प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। परीक्षा में सभी केंद्रों पर 907 पंजीकृत रहे। जिनमें से 893 ने परीक्षा दी और 14 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सचल दलों ने केंद्रों पर छापामारी अभियान चलाया। किसी भी केंद्र पर कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। सभी जगह शांतिपूर्वक परीक्षा हुई।