शामली। कस्बा बनत स्थित सेंट आरसी फोर हायर एजूकेशन कॉलेज में सात दिवसीय एनएसएस शिविर चल रहा है। चौथे दिन का शुभांरभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। डाक्टर महक सिंह ने सभी स्वयंसेवकों को जल का महत्व समझाते हुए इसके संरक्षण के लिए जागरूक किया। उन्होंने बताया कि जल का स्तर दिन प्रतिदिन दिन गिरता जा रहा है। जनपद शामली पहले से ही डार्क जोन घोषित किया जा चुका है। इसलिए सभी जल को बिना वजह ही बर्बाद न करें। इसके लिए समाज के अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करेें। इसके बाद सभी स्वयंसेवकों ने जल को बचाने के लिए जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया और परिसर में सफाई कर श्रमदान किया। इस दौरान विजय गौतम, अरविंद, नितिन, राखी, अनुज, गौतम, गीता, जतिन आदि मौजूद रहे।