फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वंय सहायता समूहो का पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत विकास खंड कांधला एवं ऊन में गठित स्वयं सहायता समूहों द्वारा चयनित 35 समूह सखी का प्रथम मॉड्यूल का पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शुरू हो गया है।
विज्ञापन

आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ योजना के स्वत: रोजगार के उपायुक्त संजय कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि समूह सखी आजीविका परियोजना की महत्वपूर्ण कड़ी है, जो ग्राम संगठन के अंतर्गत गठित समूहों के क्षमता वर्धन, सुगम संचालन करती है। नये समूूह गठन के लिए जिम्मेदार उनकी होगी। ग्राम संगठन को स्थायित्व प्रदान करेंगी। योजना के मिशन प्रबंधक दलगंजन सिंह ने प्रशिक्षण में मॉड्यूल का प्रमुख उद्देश्य बताया। कहा कि समूूह के सदस्यों के मन मेें यह विश्वास जाग्रत किया जाएगा कि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से गरीबी को दूर किया जा सकता हैं। केस स्टडी के माध्यम से समूह के सदस्यों को गरीबी आयामों एवं कारणों को समझाने का प्रयास किया जाएगा। समूह की परिभाषा, विशेषताएं एवं स्व शक्ति पर जोर दिया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेंद्र प्रसाद, सहायक लेखाकार, रेखारानी, हरपाल सिंह एवं पंकज कुमार, विनायक, पीआरपी रूपा का सहयोग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें