शामली। वीवी पीजी कॉलेज में मंगलवार को प्रथम और द्वितीय इकाई का एनएसएस शिविर आयोजित किया गया। शुभारंभ प्राचार्य डाक्टर वेद कुमारी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। प्रथम सत्र में प्राचार्य ने स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना का महत्व समझाते हुए मतदान करने के लिए प्रेरित किया। द्वितीय सत्र में डाक्टर भूपेंद्र कुमार ने सभी को जीएसटी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद सभी स्वयंसेवकों ने स्वच्छता की शपथ दिलाई। सभी ने कॉलेज परिसर में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके साथ ही समाज को सफाई के प्रति भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डाक्टर प्रताप कुमार, डाक्टर मंजू मगन, डाक्टर भूपेंद्र, अरविंद कुमार, दिनेश आदि मौजूद रहे।