शामली।
कस्बा बनत के पांच परीक्षा केंद्रों पर तहसील स्तर के बाद जिला स्तरीय नवाचार परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें सभी स्कूलों से 11 विषयों की परीक्षा के लिए 677 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सभी केंद्रों पर नोडल अधिकारियों की निगरानी के बीच परीक्षा आयोजित कराई गई। जिसके बाद जल्द ही परीक्षा का परिणाम घोषित करते हुए हर विषय से तीन विजेताओं का चयन किया जाएगा। जिसके बाद सभी विजेता बच्चों को डीएम द्वारा सम्मानित किया जाएगा। वहीं कमजोर बच्चों की ओर अधिक ध्यान दिया जाएगा। जिससे वह भी नए सत्र की परीक्षा में मेहनत कर विजेता की सूची में पहुंच सके।