शामली। गांव सिंभालका में चल रहे वीवी इंटर कॉलेज के एनएसएस शिविर का शुक्रवार को तीसरा दिन रहा। शुभारंभ मुख्य अतिथि आरआई प्रेम सिंह थापा ने किया। उन्होंने सभी स्वयं सेवकों से ऐसे कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य एसके आर्य और कार्यक्रम अधिकारी डाक्टर अनुराग शर्मा ने स्वयंसेवकों को व्यवहारिक ज्ञान का अध्ययन कराया। इसके बाद सभी स्वयंसेवकों ने गांव में जल संरक्षण एवं जनसंख्या नियंत्रण के प्रति जागरूक करने के लिए रैली निकाली। इस दौरान डाक्टर शशि वर्मा, रीना सिंह, रेणू गुप्ता, मुकेश कुमार, शिवम, विनोद कुमार, केडी यादव, मनोज कुमार, राहुल चौधरी, राजन कुमार, सौरभ आदि मौजूद रहे