फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा दे- डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने पर जोर
विज्ञापन

शामली। डीएम ने ई- गवर्नेस सोसाइटी की बैठक में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा दिए जाने पर जोर दिया।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम इंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में ई- गवर्नेस सोसाइटी की बैठक आयोजित की गई। उन्होंने डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के नर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए जिला मुख्यालय पर कार्यशाला होने की आवश्यकता है। कार्यशाला में जिले के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक सभी विभागों के लिपिकों को शामिल किया जाएगा। बैठक में ग्राम्य विकास विभाग के परियोजना अधिकारी ज्ञानेश्वर तिवारी, बीएसए चंद्रशेखर, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अश्विनी शर्मा, एआर कोआपरेटिव के सहायक आयुक्त निबंधक संजीव कुमार तिवारी, ई डिस्टिक मेनेजर शशांक मित्तल सहित जिला स्तरीय आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें