फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में मनाया जाएगा स्वस्थ शरीर, स्वस्थ दिमाग पखवाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा निदेशक ने सभी परिषदीय स्कूलों में मिड-डे मील योजना के अंतर्गत स्वस्थ शरीर स्वस्थ दिमाग पखवाड़ा मनाने के निर्देश दिए है। उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश देते हुए बच्चों को जागरूक कराने के लिए कहा है। कार्यक्रम का आयोजन 15 जनवरी से 30 जनवरी तक होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को बेसिक शिक्षा निदेशक अब्दुल समद ने परिषदीय स्कूलों में मिड-डे मील योजना के तहत स्वस्थ शरीर स्वस्थ दिमाग पखवाड़ा मनाने के लिए डीएम को पत्र भेजा है। इसमें मध्याह्न भोजन योजना के अंतर्गत गठित मां समूह की बैठक आयोजित कर बेहतर संचालन के लिए माताओं के विचार प्राप्त करना। अध्यापक द्वारा छात्र छात्राओं से भोजन की गुणवत्ता, व्यक्तिगत स्वच्छता, पर्यावरण स्वच्छता पर चर्चा करना। विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों व जन प्रतिनिधियों को विद्यालय में आमंत्रित कर बच्चों को साफ सफाई के बारे में जानकारी प्रदान कराना। विद्यालय के बच्चों द्वारा स्वच्छता संबंधी रैली का आयोजन कराना। विद्यालय के छात्र छात्राओं के मध्य खेलकूद, वाद विवाद, चित्रण, पोस्टर मेकिंग, लोकगीत व नाटक आदि गतिविधियां आयोजित कराना। विद्यालय की साफ सफाई एवं पौधा रोपण। शिक्षकों द्वारा सामान्य ज्ञान के संबंध में बताना। पोषण फिल्मों को बच्चों, अभिभावकों और जनता को दिखाकर जागरूक करना। इन सभी गतिविधियों के अलावा स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें