फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में छात्रो का प्रदर्शन,छात्र संघ के चुनाव कराए जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग सह संयोजक निविश कुमार, जिला संयोजक पारसकोरी के नेतृत्व में छात्रों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए एसडीएम सदर सुरजीत सिंह को सौंपे ज्ञापन में छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग की है। चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव हो चुके हैं। विश्वविद्यालय ने सभी कालेजों में चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं। दिगंबर जैन कालेज बड़ौत, हापुड़, गाजियाबाद में छात्रसंघ के चुनाव कराए जा रहे है, किंतु शामली छात्रसंघ चुनाव की कोई प्रक्रिया शुरू नहीं गई है। कालेज प्रशासन हाईकोर्ट के निर्णय की अनदेखी कर रहा है। छात्र संघ चुनाव छात्रों का अधिकार है। विद्यार्थी परिषद छात्रों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी। परिषद के पदाधिकारियों ने छात्रसंघ जल्द कराए जाने की मांग की है। एसडीएम सदर सुरजीत सिंह ने छात्रों का चुनाव शीघ्र कराए जाने की मांग की है। इस मौके पर गौरव ठाकुर, रीशु बंसल, प्रशांत, सनी कालखंडे, सुमन बेनिवाल समेत छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें