मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में खेलने के लिए 25 नवंबर को जनपद के खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जाएगा। जिसके बाद जनपद स्तरीय टीम का चयन करते हुए मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा।
जिला खेल कार्यालय के कबड्डी कोच संजीव कुमार ने बताया कि 25 नवंबर को कार्यालय ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज में दोपहर दो बजे मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए टीम तैयार की जाएगी। जिसके लिए जनपद के सभी इच्छुक खिलाड़ियों की पहले ट्रायल ली जाएगी। जिसके लिए जूनियर बालक वर्ग में जिसका वजन 70 किग्रा और आयु 19 वर्ष हो, वहीं खिलाड़ी आधार कार्ड लेकर ट्रायल स्थल पर पहुंचे। ट्रायल के बाद चुनी गई टीम 27 नवंबर को सहारनपुर में होने वाली मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।