फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका खेल प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

बालिकाओं के लिए पिछले 25 दिनों से खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन चल रहा था। जिसका समापन हो गया। अच्छा प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र देते हुए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

नेशनल एजूकेशनल एंड स्पोर्ट्स चैरिटेबल ट्रस्ट ने वीवी इंटर कॉलेज में 25 दिवसीय नि:शुल्क बालिका खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया था। जिसका समापन व पुरस्कार वितरण समारोह के साथ किया गया। समारोह का आयोजन सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल में किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि अरविंद संगल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। ट्रस्ट चेयरमैन हिमानी गौतम ने बताया कि शिविर के दौरान लगभग 40 बालिकाओं को एथलेटिक्स का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमेें लंबी कूद, गोला फेंक, सौ मीटर दौड़ आदि का प्रशिक्षण दिया गया। खिलाड़ियों को मेडल वितरित किए। मौके पर डायेक्टर विजय सैनी, कोषाध्यक्ष सुधीर शर्मा, हिमांशु गौैतम, पूजा, नेहा, ज्योति, प्रतिमा, वैभवी, रेशमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें